Candle march in Bewar against the terrorist attack in Pahalgam, tribute paid to the martyrs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 9, 2026 12:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेवर में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

khaskhabar.com: रविवार, 27 अप्रैल 2025 6:26 PM (IST)
बेवर में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
मैनपुरी। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में रविवार को कस्बा बेवर में नागरिकों ने एकजुट होकर कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान लोगों ने हाथों में बैनर, पट्टियां और मोमबत्तियां लेकर आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया और पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मार्च कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए शहीद स्मारक तक पहुंचा, जहां सभी धर्म और समाज के लोगों ने एकत्र होकर हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कैंडल मार्च के माध्यम से लोगों ने एक स्वर में कहा कि देश एक है और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा रहेगा। इस मौके पर शहरवासियों ने सरकार से पाकिस्तान को करारा जवाब देने की अपील की। कार्यक्रम में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी वर्गों की भागीदारी देखी गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement