Camp facility Bhamashah plan Tuesday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भामाशाह योजना सुविधा शिविर मंगलवार से

khaskhabar.com: सोमवार, 19 सितम्बर 2016 8:52 PM (IST)
भामाशाह योजना सुविधा शिविर मंगलवार से
बाड़मेर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार मंगलवार से प्रत्येक पंचायत समिति मुख्यालय एवं दो अन्य प्रमुख स्थान तथा शहरी वार्डों में एक से दो दिन के लिए भामाशाह योजना सुविधा शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने बताया कि इन शिविरों में भामाशाह नामांकन, सीडिंग अद्यतन के साथ-साथ बैंकिंग सेवाएं, राशन वितरण तथा भामाशाह योजना के माध्यम से दी जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। इन शिविरों में ब्लाक एवं शहरी निकाय तथा अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। ताकि भामाशाह प्लेट फार्म के माध्यम से सुविधाएं प्राप्त करने में आ रही समस्या एवं शंका का तत्काल निवारण किया जा सके। भामाशाह योजना सुविधा शिविरों की दिनांक एवं स्थान का शिविरों से पूर्व स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशन करवाया जाएगा, ताकि लाभार्थी शिविरों में पहुंचकर राशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बैंकिंग सुविधा, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, भामाशाह नामांकन इत्यादि का लाभ प्राप्त कर सकें।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement