Advertisement
बीकानेर में ‘उद्यमी मतदाता संवाद’ में लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान का आह्वान

जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैन गोदारा ने उपस्थित उद्यमियों को मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से स्वयं तथा अपने पूरे परिवार के साथ मतदान करने और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
स्वीप समन्वयक प्रशांत जोशी ने स्वीप के तहत आयोजित की जा रही विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान के महत्व से अवगत कराते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उसकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।कार्यक्रम का मंच संचालन स्वीप टीम के सुधीर मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर उद्यमियों में वीरेंद्र किराडू, कमल बोथरा, नरेश मित्तल, अशोक सुराणा, कन्हैयालाल बोथरा, श्याम सोनी, भंवर चांडक, राजीव शर्मा, विमल चोरड़िया, निर्मल पारस, अशोक गहलोत, परता राम चौधरी सहित स्वीप टीम के दीपक जोशी, बजरंग लाल जाट, सहीराम, राम किशन, अमनदीप गोदारा, हीरालाल, जिला उद्योग केंद्र के सोहल लाल जाट एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बाड़मेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


