Advertisement
मथुरा में मंदिर आंदोलन का आह्वान, 'कन्हैया और नंदी नहीं रहेंगे बंदी' नारे के साथ निकाली गई शोभायात्रा

महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी ने कहा कि शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य मथुरा से जुड़े अभियान को गति देना है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो चुका है और इसे वह वर्तमान पीढ़ी के लिए सौभाग्य मानती हैं। अब काशी और मथुरा प्रमुख धार्मिक मुद्दों के रूप में सामने हैं। सनातनी समाज को एकजुट होकर इन मुद्दों को लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सनातनी समाज को एकजुट होकर आंदोलन में अपनी भूमिका निभानी होगी। धार्मिक ध्वज और सनातन परंपरा के साथ अभियान को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
बलिया विधायक हंसू राम ने बताया कि यह आयोजन महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला और वे इसे गौरव का विषय मानते हैं।
हंसू राम ने कहा कि 'कन्हैया और नंदी अब नहीं रहेंगे बंदी' के संदेश के साथ भव्य जुलूस का आयोजन किया गया है। यह आयोजन मथुरा से जुड़े मंदिर आंदोलन की शुरुआत के तौर पर देखा जाना चाहिए। आने वाले समय में मथुरा में भी भव्य मंदिर का निर्माण होगा। इस दिशा में आयोजित कार्यक्रम को आंदोलन के आगाज के रूप में देखा जाना चाहिए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गोरखपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


