calculation for UPs electoral victory Slide 7-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:32 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खास खबर EXCLUSIVE: यूपी की चुनावी बिसात में जीत का ये गणित है

khaskhabar.com: शनिवार, 15 अक्टूबर 2016 08:54 AM (IST)
खास खबर EXCLUSIVE: यूपी की चुनावी बिसात में जीत का ये गणित है
अब यहीं से दिमाग लगाने की बात यह है कि 2007 में मायावती ने नारा दिया ब्राह्मणों के लिये कि हाथी नहीं गणेश हैं ब्रह्मा, विष्णु, महेश हैं और ब्राह्मणों को पार्टी में लाने की जिम्मेदारी सतीश चंद्र मिश्र को दी। मिश्र ने जबर्दस्त काम करते हुये कई ब्राह्मणों को टिकट दिये और ज्यादातर जीत के भी आये। इससे बीएसपी 29% मत के साथ 200 सीटों के पार निकल गई, पर पांच वर्ष के अंदर मायावती सरकार पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे। 2012 विधानसभा चुनाव में जनता ने सपा को सपोर्ट किया और सपा भी 29% मत के साथ दो सौ से ज्यादा सीटों पर जीती। दोनों सरकारों को बनाने में ब्राह्मणों का बड़ा रोल रहा है। ब्राह्मणों ने भाजपा से दूरी बनाई हुई थी, वो इसलिये कि राम मंदिर का मुद्दा भाजपा भूल गई थी, पर केन्द्र सरकार में मोदी के आने से यूपी भाजपा का गणित पूरी तरह से बदल चुका है।

7/9
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement