Advertisement
कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने 'शहरी सेवा शिविर' में बांटे पट्टे

पट्टे और पेंशन प्रमाण-पत्रों का हुआ हाथों-हाथ वितरण
शिविर में प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल करते हुए वर्षों से लंबित मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। कैबिनेट मंत्री कुमावत ने धारा 69-क के तहत लंबे समय से अपने आशियाने के मालिकाना हक का इंतजार कर रहे 9 लाभार्थियों को आवासीय पट्टे वितरित किए। इसके साथ ही कुमावत ने संपत्ति के हस्तांतरण और राजस्व रिकॉर्ड को दुरुस्त करते हुए 7 नागरिकों को नामांतरण (म्यूटेशन) प्रमाण-पत्र सौंपे गए। वहीं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत बुजुर्गों और जरूरतमंदों को सामाजिक सुरक्षा का कवच देते हुए 2 लाभार्थियों को मौके पर ही पेंशन स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
मंत्री ने कहा- अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचे लाभ
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर पात्र व्यक्ति को बिना किसी परेशानी के सरकारी योजनाओं का लाभ देना है। उन्होंने तखतगढ़ नगरपालिका प्रशासन और स्वायत्त शासन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र नागरिक इस अभियान के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। 'शहरी सेवा शिविर अभियान-2026' का मुख्य उद्देश्य ही यही है कि लोगों को अपने काम के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, बल्कि प्रशासन खुद उनके द्वार पर आकर काम करे।
इस फॉलो-अप शिविर के दौरान एसडीएम कालूराम कुम्हार, सरस डेयरी, पाली के अध्यक्ष प्रताप सिंह बिठिया, तख्तगढ नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) महेंद्र बंजारा,जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह परमार, मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक शिवराज सिंह बिठिया, तख्तगढ के मण्डल अध्यक्ष पारस घांची, निवर्तमान पार्षद देवाराम चौधरी, पूर्व मण्डल महामंत्री दिनेश कुमावत, मण्डल उपाध्यक्ष रामसिंह सहित विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
पाली
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


