Bus crashed into a tree, nine injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बस पेड़ से टकराई, नौ घायल

khaskhabar.com: रविवार, 06 नवम्बर 2016 7:25 PM (IST)
बस पेड़ से टकराई, नौ घायल
नारनौल। हरियाणा राज्य परिवहन की अलवर से सिंघाना जाने वाली बस पेड़ से टकराने से उसमें सवार चालक सहित नौ यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से दो यात्रियों की हालत को गंभीर देखते हुए उपचार के लिए रोहतक पीजीआइएमएस रेफर किया गया है। पुलिस भी मौके पर पहुंच मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है व घायलों का नाम पता लगा उनके परिजनों को सूचित किया। अलवर से दोहपर 12 बजे सिंघाना जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बस नारनौल से करीब तीन बजे सिंघाना की तरफ जा रही थी। बस अभी गहली चौकी के पास ही पहुंची थी कि बस का चालक पानी पी रहा था। सवारियों की माने तो चालक अभी पानी ही पी रहा था कि उसका ध्यान भटक गया, जिसके कारण चालक ने बस से अपना नियंत्रण खो दिया व बस सीधे ही पेड़ से जा टकराई। जिसके चलते बस में बैठी करीब 15 से 20 सवारियां घायल हो गई। हालांकि बस की गति अधिक तेज नहीं होने के कारण बस में बैठी सवारियों को गंभीर चोट नहीं आई। घटनास्थल पर पहुंची गहली चौकी पुलिस व राहगीरों ने एंबुलेंस व निजी वाहनों की सहायता से घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। हादसे में देवेश पुत्र मुकेश वासी बहरोड, नवीन पुत्र सज्जन वासी सिलापुर राजस्थान, रमेश पुत्र बस्तीराम वासी नावटी, अखलाख पुत्र दीनमोहम्द वासी लोहेसर जिला भरतपुर, गीता पत्नी रामसिंह वासी लक्ष्मण नगर अलवर, मंजू देवी पत्नी रमेश व जीतू पुत्री रमेश वासी कलाखरी राजस्थान, चालक रमेश व परिचालक सतेंद्र भी घायल हो गए। नागरिक अस्पताल में घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान करने के बाद मंजू देवी पत्नी रमेश व जीतू पुत्री रमेश की हालत को गंभीर देखते हुए रोहतक पीजीआइएमएस के लिए रेफर कर दिया। वहीं घटना की जानकारी जुटाने व मामले की छानबीन करने के लिए गहली व नांगल चौधरी पुलिस पहुंच घायलों से मामले की जानकारी जुटा रही थी। वहीं पुलिस को अभी किसी ने लिखित में शिकायत प्रदान नहीं की है। हालांकि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?
यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement