Advertisement
बूंदी : 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सफाई कार्य के दो माह के बिल (कुल राशि 1,50,377 रुपये) पास करने के बदले।
परिवादी की सिक्योरिटी (सुरक्षा) राशि वापस दिलवाने के लिए।
पहले से जारी आरआरसी (RRC) कार्य के टेंडर को निर्बाध रूप से चलने देने और परेशान न करने की एवज में।
शिकायत मिलने पर 6 मई 2026 को गोपनीय सत्यापन करवाया गया, जिसमें रिश्वत की मांग की पुष्टि हुई। इसके बाद उप महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश मीना के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
7 मई 2026 को पुलिस निरीक्षक पृथ्वीराज मीना की टीम ने केशवरायपाटन पंचायत समिति में ट्रेप की कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने आरोपी सतवीर सिंह को परिवादी से रिश्वत की राशि लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया।
फिलहाल, अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमला के निर्देशन में आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। एसीबी की टीम मामले में अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है और अग्रिम अनुसंधान जारी है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बूंदी
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


