उदयपुर। केन्द्र सरकार के वित्त मंत्री अरुण जेटली की ओर से पेश आम बजट के बाद पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। डॉ. गिरिजा व्यास ने बजट पेश होने के बाद साफ किया कि केन्द्र सरकार ने जल्दी बजट पेश कर आगामी समय में होने वाले विधानसभा चुनाव में लाभ लेने की कोशिश की है, जबकि यह बजट मार्च में पेश होना चाहिए था। वहीं व्यास ने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने परंपराओं को तोडऩे का काम किया है। अब तक आम बजट और रेल बजट अलग-अलग पेश होता था, जिससे रेलवे को लाभ होता था और रेलवे की स्थिति मजबूत होती थी, लेकिन रेल और आम बजट को एक साथ पेश करने से रेलवे का विकास नहीं हो पाएगा।