अलीगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ़ इन्फोरमेशन मैनेजमेंट
एण्ड टेक्नोलॉजी, अलीगढ़ के बीटीसी
संकाय के द्वारा “ यूफोरिया ” का आयोजन
आइआइएमटी ऑडीटोरियम में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के सचिव पंकज
महलवार , रजिस्ट्रार डॉ विजेंद्र सिंह, प्राचार्य एस.के.एन
सिंह रावत, इग्नू कोऑर्डिनेटर
डॉ गोविंद वाष्र्णेय, विभागाध्यक्ष डॉ अन्जू सक्सैना ने माँ सरस्वती
के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया।
सचिव
पंकज महलवार ने कहा कि “ किसी ज्ञान को पाना और नये परिपेक्ष्य
में उपयोग करना शिक्षा है। कक्षा के साथ-साथ अन्य जगहों पर ईमानदारी से कार्य करना
ही हर विद्यार्थी का कर्तव्य है। ” प्राचार्य शंभू के.एन.सिंह रावत ने कहा
कि “ हर रोज की आदत ही आगे जाकर सफलता और विफलता निर्धारित करती है”