BSP leader shot dead in battle against Bahubali Vijay Mishra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाहुबली विजय मिश्रा के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बसपा नेता की हत्या

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 अक्टूबर 2017 12:09 PM (IST)
बाहुबली विजय मिश्रा के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बसपा नेता की हत्या
अमरीष मनीष शुक्ल इलाहाबाद । ज्ञानपुर भदोही के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा के खिलाफ चुनाव लड़कर चर्चा में आये बसपा नेता राजेश यादव की हत्या कर दी गई है । बसपा नेता राजेश यादव को इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के ताराचंद हॉस्टल के बाहर गोली मारी गई । घटना के बाद से शहर में बवाल हो रहा है. इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में आज से चुनाव की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू होनी थी। चुनावी सपोर्ट को लेकर वह अपने मित्र डॉ मुकुल सिंह के साथ फॉर्चुनर गाड़ी से इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के ताराचंद हॉस्टल गए थे। जहां चुनाव लड़ने वाले कुछ प्रत्याशियों के बीच समझौते की बात चल रही थी, कि किसे बैठ जाना चाहिये और किसी चुनाव लड़ना चाहिये। इसी बात को लेकर गहमागहमी चल रही थी। रात लगभग 2:30 बजे विवाद बढने पर राजेश पैदल ही हॉस्टल से बाहर बातचीत करते हुये निकले। इसी दौरान गोली चली। गोली राजेश के पेट में गोली लगी। अचानक से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में राजेश को राज नर्सिंग होम ले जाया गया।जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सुबह से समर्थक बवाल कर रहे बस में आग लगा दी गई. तोड़ फोड़ भी की गई है. तोड़ी गई गाड़ी
घटना के समय विवाद इतना बढ़ गया था, कि ईट पत्थर से राजेश की गाड़ी पर पथराव हुआ। कई राउंड फायरिंग भी हुई। बताया यह भी जा रहा है कि बसपा नेता की तरफ से बचाव में भी फायरिंग हुई थी। लेकिन हमलावरों के आगे वह टिक नहीं सके। घटना स्थल से पुलिस ने गोली के कई खोखे भी बरामद किये हैं। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। बसपा नेताओं की भीड़ पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जुटी हुई है। आशंका है की समर्थक मामले में प्रदर्शन कर सकते हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिये पुलिस मुस्तैदी बढा दी गई है । पुलिस के लिये चुनौती यह भी होगी कि आज से इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो रही है।
बसपा नेता राजेश यादव का परिचय
इंजीनियरिंग की पढाई करने वाले राजेश यादव भदोही जिले के दुगुना गांव के रहने वाले थे। इस समय वह इलाहाबाद के कम्पनीबाग के पीछे हरितकुंज अपार्टमेंट में रहते थे। इन्होंने कई साल बतौर प्रोफेशनल इंजीनियर काम किया है। राजेश ने विदेश में दुबई, मॉरिशस, कनाडा जैसे स्थानों बतौर इंजीनियर नौकरी भी की है। समुद्र में पाइप लाइन बिछाने वाले यादव का बाद में जब नेतागिरी में रुझान बढा तो यह बसपा में शामिल हो गये। चुनावी उपलब्धि में यह सबसे पहले वर्ष 2010 में जिला पंचायत सदस्य बने। अपने खास अंदाज के लिये मशहूर राजेश यादव का कद ब्लाक चुनाव से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष तक में छाया तो इन्हें भदोही से बसपा प्रभारी बनाया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement