BSF enjoyed Punjabi singer Jasbir Jassi songs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जसबीर जस्सी के गानों का बीएसएफ जवानों ने उठाया लुत्फ

khaskhabar.com: बुधवार, 21 दिसम्बर 2016 12:39 PM (IST)
जसबीर जस्सी के गानों का बीएसएफ जवानों ने उठाया लुत्फ
श्रीगंगानगर। पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी अंतरराष्ट्रीय सीमा की हिंदुमलकोट चौकी पर बीएसएफ जवानों और अधिकारियों के बीच पहुंचे। यहां उन्होंने बीएसएफ जवानों के लिए एक से बढ़ कर एक गाने गाए। इस अवसर पर बीएसएफ जवान भी उनके साथ झूम उठे। देश की सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों के साथ जस्सी ने दो घंटे तक पंजाबी गानों को सुना कर माहौल खुशनुमा कर दिया। जस्सी ने बीएसएफ के जवानों का जमकर मनोरंजन किया और अपने फेमस पंजाबी गानों पर जवानों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जस्सी के साथ जवानों ने खूब मस्ती की। इससे पहले जस्सी ने बॉर्डर देखा और बीएसएफ अधिकारियों और जवानों के साथ विचार साझा किए। इस मौके पर बीएसएफ डीआईजी बी.एस. बाजवा भी कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने जस्सी से मुलाकात करते हुए जवानों के साथ मिलकर पंजाबी गानों का लुत्फ उठाया। वहीं 193 बटालियन के सीओ मलकीत सिंह, कमांडेंड राजीव शर्मा सहित अनेक बीएसएफ अधिकारियों ने कार्यक्रम में पहुंच कर जस्सी से मुलाकात की और उनके पंजाबी गीतों का लुत्फ उठाया।

[@ ड्रग तस्करों से मिली जाली करेंसी, जानिए कहां से आ रहें है नकली नोट]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement