Advertisement
बहन का शव कंधे पर लेकर पांच किमी पैदल चले भाई, बेहतर इलाज न मिलने से हुई मौत

चारों तरफ के रास्ते शारदा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण जलमग्न हो गए। शारदा नदी ने चारों तरफ की सड़कों और रेल लाइन को अपनी आगोश में ले लिया। यातायात रुक गया और हम लोग अपनी बहन को बेहतर इलाज नहीं दिला पाए, जिसके चलते हमारी बहन की मौत हो गई। हम लोग नाव के सहारे नदी पार कर अपनी बहन के शव को लेकर अपने गांव पंहुचे।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता देवेंद्र ने बताया कि जिन भाइयों को अपनी बहन की डोली को कंधा देना था, आज उन्होंने उसकी अर्थी को कंधा दिया। लाश लेकर 5 किलोमीटर तक पैदल चलकर अपने गांव पहुंचे। परिवार और गांव वालों का कहना है कि शासन-प्रशासन की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं की गई थी।
इस घटना को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "उप्र के लखीमपुर से एक दुखद समाचार मिला है कि बाढ़ के कारण सही समय पर अस्पताल न पहुंच पाने से एक लड़की की मृत्यु हो गई। लाचार भाई ने अपनी बहन को कंधे पर लादकर अस्पताल ले जाने का भरसक प्रयास किया लेकिन रास्ते में ही बहन की मौत हो गई। सरकार से अपेक्षा है कि वो बाढ़ के हालातों में आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त इंतज़ाम करे और याद रखे, ग़रीब के जीवन का भी कोई मोल होता है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखीमपुर खीरी
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


