Brahmin will rise elephant will grow Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बुंदेलखंड: ब्राह्मण उत्पात मचाएगा, हाथी बढ़ता जाएगा !

khaskhabar.com: गुरुवार, 23 मार्च 2017 6:30 PM (IST)
बुंदेलखंड: ब्राह्मण उत्पात मचाएगा, हाथी बढ़ता जाएगा !
पूरे सूबे में बसपा के चुनाव चिन्ह `हाथी` की पेंटिंग करने वाले सिकलोढ़ी गांव के पेंटर गोरेलाल सुमन का मानना है कि बुंदेलखंड की पांच सुरक्षित सीटों पर मायावती ने जाटव के अलावा अगर अन्य दलित कौम के व्यक्तियों को उम्मीदवार बनाया होता तो शायद इतनी बुरी हालत न होती।

बिसंडा थाने के एक गांव में कोरी बिरादरी की महिला के साथ दिनदहाड़े ब्राह्मण युवक द्वारा किए गए दुष्कर्म और बरछा डड़िया गांव में इसी बिरादरी की आंगनबाड़ी सेविका के घर में घुसकर अश्लील हरकत किए जाने को लेकर सुमन कहते हैं कि अभी तो यह बानगी है, 2019 तक ब्राह्मण वर्ग के उत्पात से ही ये सभी जातियां अपनी सुरक्षा की गरज से एक बार फिर बसपा की ओर रुख करेंगी और बुंदेलखंड की सभी चार लोकसभा सीटें बसपा जीतेगी।

बांदा के पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष शिवदयाल रत्नाकर ने पार्टी के सोशल इंजीनियरिंग के नारे `ब्राह्मण शंख बजाएगा, हाथी बढ़ता जाएगा` को ही बदल दिया है। उन्होंने नया नारा `ब्राह्मण उत्पात मचाएगा, हाथी बढ़ता जाएगा` गढ़ते हुए कहा कि इस सरकार में जाटव के अलावा हर अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के लोगों पर ब्राह्मणों का कहर टूटेगा, जिससे बसपा को ही फायदा होगा।

यहां मरने के बाद भी होती है शादी, मंडप में दूल्हा-दुल्हन...

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement