Advertisement
बुंदेलखंड: ब्राह्मण उत्पात मचाएगा, हाथी बढ़ता जाएगा !

कभी बसपा का गढ़ रहे बुंदेलखंड में बसपा का खाता तक नहीं खुला और भाजपा सभी 19 सीटें जीतने में सफल हुई है, इनमें ललितपुर की महरौनी, झांसी की मऊ-रानीपुर, जालौन की उरई सदर, हमीरपुर की राठ और बांदा जिले की नरैनी सुरक्षित सीटों पर कोरी बिरादरी के ही उम्मीदवार चुनाव जीते हैं। इन सीटों पर बसपा मुखिया ने अपनी ही जाटव बिरादरी पर दांव लगाकर बहुत बड़ी राजनैतिक भूल की थी। इसी भूल का असर रहा है कि अप्रत्यक्ष रूप से बने `कोरी-ब्राह्मण` गठजोड़ के अलावा सामान्य और अन्य पिछड़े वर्ग के प्रत्याशी उतार कर भाजपा ने सपा और बसपा के मजबूत किले को ध्वस्त कर दिया है।
बसपा के बड़े नेता भले ही इस भूल को स्वीकार न करें, लेकिन बसपा कैडर से जुड़े जमीनी कार्यकर्ता इसे ही हार की असली वजह मानते हैं। इसके बावजूद वे आश्वस्त हैं कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सूबे की भाजपा सरकार में बसपा से मुंह मोड़ने वाले दलित और पिछड़े वर्ग के लोग `जुल्म-ज्यादतियां` झेलने के बाद फिर बसपा में वापसी के लिए मजबूर होंगे।
Advertisement
बांदा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



