पुलिस ने बताया कि युवती को उसके प्रेमी मंगेतर ने ही दुराचार करने के बाद ट्रेन के आगे धकेल दिया था। दोनों प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। युवक इलाहाबाद के शिवकुटी थाना क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। यहीं पर उसने यह वहशी कदम उठाया। प्रतापगढ़ की रहने वाली एक युवती का प्रेम संबंध जेठवारा थाना क्षेत्र के मड़िगवां गांव निवासी विकास कुमार पटेल से था। इससे युवती की शादी भी तय हो गई थी।
यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया
यह भी पढ़े :BJP को सपा में झगड़े का फायदा, CM कैंडिडेट के लिए अखिलेश पहली पसंदः सर्वे