Border villages for evacuation order back-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब:गांव खाली करवाने के आदेश वापस

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 नवम्बर 2016 3:59 PM (IST)
पंजाब:गांव खाली करवाने के आदेश वापस
चडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा गत् दिनों में जारी किये गये सीमावर्ती गांवों को खाली करवाने के आदेश आदेश मुक्कमल तौर पर वापिस ले लिये हैं। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब सरकार ने निर्देश जारी करते हुये पाकिस्तान की सीमा के साथ लगते पंजाब के 7 जिलों के 10 कि.मी के घेरे में आते गांवों को खाली करने के लिए कहा था। परंतु अब राज्य सरकार ने पुन: से गांववासियों को अपने घरों में जाकर रहने की आज्ञा दे दी है। सीमा पार होने वाले किसी भी जवाबी हमले, अनुचित घटना या जानी नुकसान से बचने के लिए चौकसी के तौर पर लगभग 1000 गांवों को खाली करवाया गया था। पंजाब सरकार ने लोगों को भरोसा देते हुये कहा है कि सीमावर्ती गांवों के लोगों को पूर्ण तौर पर सुरक्षा तथा हर प्रकार की निरंतर मदद मुहैया करवाई जायेगी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement