Blast in power transformer, 4 scorched-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिजली ट्रांसफार्मर में हुआ ब्लास्ट, 4 झुलसे

khaskhabar.com: सोमवार, 27 फ़रवरी 2023 8:14 PM (IST)
बिजली ट्रांसफार्मर में हुआ ब्लास्ट, 4 झुलसे
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी इलाके में एक ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हुआ है। जिसके चलते 4 लोग बुरी तरीके से झुलस गए हैं। जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। ब्लास्ट होने से आसपास अफरातफरी का मौहल बन गया था। स्थानीय लोगो ने खुद ही आग पर काबू पाया है। पुलिस बल मौके पर है। ये घटना दादरी थाना क्षेत्र के दौलत राम मार्केट में हुई है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत दौलतराम मार्केट रोड पर बर्फ फैक्ट्री के सामने रखे ट्रांसफार्मर के फटने से राहगीर 1. जाहिद 2. आमिर 3. रंजीत 4. असादुदीन शेख बुरी तरह से झुलस गए हैं। बताया जा रहा है की ट्रांसफार्मर का तेल काफी दिनों से रिस रहा था। आज शाम 4 बजे के आसपास तेल बहुत जायदा गरम होने के चलते ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हो गया।मौके पर एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार प्रथम व एसीपी -2 ग्रेटर नोएडा मौजूद है। प्रकरण की जांच एवं आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। आसपास के लोगों का कहना है कि काफी दिनों से ट्रांसफार्मर के अंदर जो तेल मौजूद था। उसमें रिसाव हो रहा था और गर्मी ज्यादा तेज होने की वजह से लोगों के घरों में पंखे और अन्य सामान चलने लगे जिसकी वजह से इस पर लोड ज्यादा पढ़ने लगा और यह उसका तेल बहुत ज्यादा गर्म होकर यह अचानक फट गया। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement