khaskhabar.com: गुरुवार, 11 अगस्त 2016 8:07 PM (IST)
जयपुर। राजस्थान के चितौडगढ जिले के रावतभाटा में स्थित एक आयुध फैक्ट्री
में गुरूवार को विस्फोट होने से वहां काम कर रहे चार श्रमिकों की मौत हो
गयी।
धमाके की आवाज 20 से 25 किलोमीटर तक सुनी गई। विस्फोट में चार जनों की मौत हो गई और कई लोगों के गम्भीर घायल होने की सूचना है। विस्फोट से फैक्ट्री की बिल्डिंग उड गई। इस फैक्ट्री में 5 साल पहले भी ऐसा ही धमाका हुआ था।