BJPs publicity through Hitech-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हाईटेक रथ के ज़रिए इस तरह से होगा बीजेपी का प्रचार

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 दिसम्बर 2016 11:32 AM (IST)
हाईटेक रथ के ज़रिए इस तरह से होगा बीजेपी का प्रचार
गाजियाबाद।बीजेपी ने ग़ाज़ियाबाद से मोबाइल वैन चलाई है। इस वैन के जरिए यूपी में हो रहे अपराध व बीजेपी के द्वारा किये गई काम को दर्शाया जायगा। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्र महासचिव अरुण सिंह ने अपने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा और कहा सपा और बसपा के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश पिछड़ा है और बेरोजगारों का उत्तर प्रदेश से पलायन उन सब का ज़िक्र इसमें है।व्यापारियों का उत्पीड़न, किसानों की बदहाली, नारियों की असुरक्षा, ज़मीनों पर कब्ज़ा वो सब इस 10 मिनट की फिल्म में दिखाया गया है। बीजेपी की जिन राज्यों में सरकार है वहां पर किस प्रकार से विकास कार्य हो रहा है, 24 घंटे बिजली आरही है और प्रधान मंत्री के द्वारा जिन योजनाओं की घोषणा की गई है उन योजनाओं का भी इसमें ज़िक्र होगा। हम प्रदेश की जनता से आग्रह करेंगे कि जनता बीजेपी के पक्ष में परिवर्तन करें। इस प्रचार रथ में एक और ख़ास बात है इस रथ से हम रैली को लाइव कर सकते है। प्रचार प्रसार में बीजेपी और पार्टियों से बहुत आगे है। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा के पास कोई मुद्दा ही नहीं है। और जब अखिलेश यादव रथ लेकर निकले तो उनका रथ ही ख़राब हो गया। बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement