लखनऊ। भाजपा के प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विगत 2 अक्टूबर से बूथ कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण कार्यक्रम निरन्तर आयोजित हो रहे है। प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा सह बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में आज 19 अक्टूबर को प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह व प्रकाश शर्मा बाराबंकी में, कामेश्वर सिंह बहराइच में, रामनरेश रावत अम्बेडकरनगर में, सत्यपाल सिंह एव गोविन्द नारायण शुक्ला गोण्डा में, सुनील ओझा एवं महेश श्रीवास्तव इलाहाबाद जिला महानगर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रमापति राम त्रिपाठी जौनपुर में, विधायक सुरेश राणा अमेठी में, कौशलेन्द्र सिंह आजमगढ़ में, सुभाष यदुवंश कुशीनगर का बूथ कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
कैसे पहचानें कि नजर लगी है ?इन जानवरों को पालने से होती है धन की वर्षा