Advertisement
भाजपा गौशाला से दुर्गंध फैलाती है, हम इत्र से सुगंध....सपा प्रमुख अखिलेश यादव का विवादित बयान

इसके बाद अखिलेश ने गौशाला को लेकर विवादित टिप्पणी की। कहा, "भाजपा के लोग दुर्गंध पसंद करते हैं, इसलिए गौशाला बना रहे हैं। हम सुगंध पसंद कर रहे थे, इसलिए इत्र पार्क बना रहे थे। यूपी की योगी सरकार प्रदेश में सांड पकड़ने का काम कर रही है।"
शराब के ठेकों पर एक बोतल पर एक फ्री वाली स्कीम पर सपा प्रमुख ने कहा कि यह योगी जी का पार्टी टाइम है। हम सभी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी टाइम शुरू किया है। यह कैसी सरकार है जो नवरात्र के मौके पर एक बोतल पर एक बोतल फ्री की योजना लाई है?
बता दें कि 31 मार्च तक पुराने स्टॉक को खत्म करने के लिए अंग्रेजी शराब के ठेकों पर ऑफर दिया जा रहा है, जिसे लेकर शराब के ठेकों पर लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। एक बोतल पर एक फ्री वाली स्कीम पर योगी सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कन्नौज
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


