BJP MP Rita Bahuguna Joshi granddaughter dies of burns-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पोती की जलने से मौत

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 नवम्बर 2020 11:32 AM (IST)
भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पोती की जलने से मौत
प्रयागराज । भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी की छह वर्षीय पोती की मंगलवार सुबह जलने से मौत हो गई। जोशी की पोती किया सोमवार शाम अपने घर की छत पर पटाखे फोड़ते समय 60 प्रतिशत जल गई थी। उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसका परिवार मंगलवार को एक एयर एम्बुलेंस से आगे के इलाज के लिए दिल्ली भेजने की व्यवस्था कर रही थी, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। किया सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी और उनकी पत्नी ऋचा जोशी की इकलौती बेटी थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement