Advertisement
भाजपा नेता की संदिग्ध मौत का खुलासा, अस्पताल ले जाने के दौरान सिपाही ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर की थी लूट

इसके बाद सरकार के राज्य मंत्री राकेश राठौर सहित विधायक, पूर्व सांसद और कार्यकर्ताओं ने मामले के जल्द से जल्द खुलासे की मांग की थी। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया था। खुलासे के बाद पता चला है कि डायल 112 में ड्यूटी कर रहे पीआरवी के सिपाही नीलकमल ने इस लूट को अंजाम दिया था। इस दौरान उसके साथ दो अन्य साथी भी थे।
भाजपा नेता की चीजों को लूटने के बाद सिपाही ने अपने दोनों साथियों को भगा दिया और खुद नेता को लेकर अस्पताल चला गया। जहां इलाज के दौरान भाजपा नेता ने दम तोड़ दिया था। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता सचिन पाठक रेलवे स्टेशन से वापस घर लौटते हुए सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। वह गंभीर रूप से घायल थे। उनको एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया था।
पुलिस ने आरोपी सिपाही नीलकमल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया, इस घटना में मृतक के परिजनों द्वारा लूट और हत्या की आशंका व्यक्त की गई थी और तहरीर के आधार पर पुलिस ने अभियोग भी पंजीकृत किया था। मामले के खुलासे में पता चला कि मदद के लिए पहुंची पीआरवी में तैनात कांस्टेबल ने अपने दो साथियों के मिलकर नेता की चीजों को लूटा था।"
पलाश बंसल ने बताया कि सिपाही के दो साथी उमेश चंद्र गुप्ता और जवाहर पाटकार हैं। जब इन तीनों अभियुक्तों से पूछताछ की गई तो घटना का खुलासा हो गया और भाजपा नेता से लूटा गया माल भी बरामद कर लिया गया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
महोबा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


