BJP has the largest number of members in the world: Madan Rathore-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा विश्व मे सर्वाधिक सदस्यों वाली पार्टी : मदन राठौड़

khaskhabar.com: सोमवार, 23 सितम्बर 2024 7:55 PM (IST)
भाजपा विश्व मे सर्वाधिक सदस्यों वाली पार्टी : मदन राठौड़
कोटा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, प्रदेश अध्यक्ष की बागडौर सँभालने के बाद पहली बार कोटा आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जैन एवं कोटा देहात जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर के नेतृत्व में साफा, शॉल, पार्टी दुपट्टा पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया। कोटा में उन्होंने भाजपा सदस्यता अभियान 2024 की समीक्षा बैठक कोटा को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर, प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा, प्रदेश मंत्री अनुसुइया गोस्वामी, महेन्द्र कुमावत, कोटा शहर संगठन प्रभारी शंकर लाल ठाडा, कोटा शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन, कोटा देहात जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर, प्रदेश संयोजक सेवा पखवाड़ा चन्द्रकान्ता मेघवाल, जिला प्रभारी आनंद गर्ग, पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, पूर्ण मंत्री रामगोपाल बैरवा, वरिष्ठ नेता पंकज मेहता मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने पार्टी का संगठन वृत्त प्रस्तुत किया। कोटा शहर में सदस्यता अभियान एवं सेवा पखवाडा कार्यक्रम के तहत किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। जिलाध्यक्ष राकेश जैन बताया कि हर घर अभियान के तहत सभी मण्डलों में घर घर जाकर सदस्य बनाए जा रहे है। आमजन में भाजपा का सदस्य बनने को लेकर उत्सुकता है।
मंदिरो मे स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई, पौधारोपण, रक्तदान शिविरों का आयोजन, स्वास्थ्य चेतना शिविर का आयोजन, विद्यालय में छात्रों में पाठ्यसामग्री का वितरण, अपना घर आश्रम में बुजुर्गो को भोजन कराना, गायों को चारा डालना, अस्पताल में फल वितरण, जैसे अनेकों सेवाकार्य किये जा रहे हैं। कार्यक्रम में 500 से अधिक सदस्य ( लक्ष्य से अधिक ) बनाने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। सेवा पखवाड़ा की कड़ी में सुकन्या योजना के माध्यम से 20 बच्चों के खाते खुलवाए गये थे, प्रदेश अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष के माध्यम से उन्हें पास बुक सौपी गयी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ नें कोटा के जवाहर नगर स्थित परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा पिछले 10 वर्षों से विश्व की सबसे अधिक सदस्य सँख्या वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने वर्तमान सदस्यता अभियान 2024 के माध्यम से भी सबसे तेजी से सदस्य बनाने के लक्ष्यों को हांसिल करने का काम किया है, पूरे देश में करोड़ों नए सदस्य बहुत कम समय में बनाने का कार्य हो चुका है।
राठौड़ नें कहा भाजपा के कार्यकर्ता घर घर पहुंचकर लोगों को पार्टी से जोड़ रहे हैं, तय समय से पहले ही पार्टी सदस्यता के लक्ष्य को प्राप्त कर लेगी। मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष रितेश चित्तौडा ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement