Advertisement
भाजपा सरकार ने महाकुंभ में अव्यवस्था की : अखिलेश यादव

उन्होंने कहा कि परिजन अपनों को ढूंढ रहे हैं, बिलख रहे हैं, लेकिन सरकार कोई जानकारी नहीं दे रही है। सरकार मरने वालों और खोने वालों के सही आंकड़े नहीं बता रही है। महाकुंभ में स्नान के लिए आने वाले बड़ी संख्या में श्रद्धालु बिना संगम में स्नान किए वापस चले गए। उन्हें रास्ते से ही वापस कर दिया गया। श्रद्धालुओं को खाने-पीने से लेकर हर तरह की असुविधा का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री जी कुंभ की घटना को चाहे जितना छिपा लें, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए सब लोग जान गए हैं कि श्रद्धालुओं के साथ किस तरह की घटना घटी है।
उन्होंने कहा कि लोग वस्त्र से नहीं विचार से योगी होते हैं। जो सच को छिपाए, वह योगी नहीं है। जो सत्य बोले, वही योगी होता है। सरकार और मुख्यमंत्री सच नहीं बोल रहे हैं। सत्य को छिपा रहे हैं। 100 करोड़ लोगों को स्नान कराने का दावा करने वाली सरकार कुछ करोड़ लोगों को स्नान नहीं करा पा रही है। महाकुंभ में हर तरह की अव्यवस्था रही। सनातन परंपरा के अनुसार महाकुंभ में साधु, संत, धर्माचार्य और शंकराचार्य का स्नान मुहूर्त के अनुसार होता है। मुख्यमंत्री ने सभी को गुमराह करके सनातन परंपरा को तोड़ने का काम किया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अयोध्या
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


