BJP councilors siege electrical company in kota-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा पार्षदों ने किया विद्युत कम्पनी का घेराव, दी चेतावनी

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016 3:19 PM (IST)
भाजपा पार्षदों ने किया विद्युत कम्पनी का घेराव, दी चेतावनी
कोटा। निजी विद्युत कम्पनी द्वारा शहर में बार-बार घंटों शटडाउन से अब भाजपा भी परेशान हो गई है। ऐसे में गुरुवार को भाजपा के पार्षदों ने पदाधिकारियों के साथ मिलकर निजी विद्युत कम्पनी का घेराव कर दिया। इस दौरान कम्पनी के अधिकारियों ओर भाजपा पार्षदों के बीच घंटों तक हुई बातचीत हंगामेदार रही। भाजपा के पदाधिरियों का कहना है कि निजी विद्युत कम्पनी आए दिन शहर के कई इलाकों में घंटों का शटडाउन ले रही है। जिसकी वजह से आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में त्योहारो के समय में भी कम्पनी शटडाउन के नाम पर बिजली कटौती करने से बाज नहीं आ रही। वहीं, पदाधिकारियों ने कम्पनी को साफ तौर पर चेता दिया है कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो भरतपुर की तरह से कोटा से भी कम्पनी का बोरिया-बिस्तर बांध कर बेदखल कर दिया जाएगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement