BJP Co-in-charge Sanjay Tandon Describes Social Media as a Medium to Convey Truth to the Public-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन ने सोशल मीडिया को जनता तक सच्चाई पहुंचाने का माध्यम बताया

khaskhabar.com: मंगलवार, 07 अप्रैल 2026 4:46 PM (IST)
भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन ने सोशल मीडिया को जनता तक सच्चाई पहुंचाने का माध्यम बताया
मंडी। भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि आज के दौर में यह समाज पर गहरा प्रभाव डालता है और भाजपा इसे जनहित के मुद्दों को उठाने के लिए प्रभावी माध्यम के रूप में इस्तेमाल करेगी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय और प्रदेश कार्यालय के बीच बेहतर समन्वय के साथ सोशल मीडिया अभियान चलाया जाएगा, ताकि एक संगठित और मजबूत संदेश जनता तक पहुंचे। संजय टंडन ने कहा कि इस अभियान का मुख्य फोकस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना और प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलताओं को उजागर करना होगा। उन्होंने कांग्रेस द्वारा चुनाव में दी गई “10 गारंटियों” का सच जनता के सामने लाने पर भी जोर दिया। उनके अनुसार, “तीन साल बीत जाने के बाद भी एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई—अब भाजपा इसका हिसाब जनता के बीच रखेगी।”
टंडन ने कहा कि फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) जैसे सभी प्रमुख प्लेटफॉर्म पर भाजपा पूरी ताकत के साथ सक्रिय रहेगी और हर मुद्दे पर तथ्यात्मक और आक्रामक तरीके से कांग्रेस सरकार को जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सोशल मीडिया को केवल प्रचार का माध्यम न समझें, बल्कि इसे जनता से संवाद और सच्चाई सामने लाने का सशक्त मंच बनाएं।
अंत में संजय टंडन ने कहा कि भाजपा डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से “सच्चाई बनाम प्रचार” की लड़ाई लड़ेगी और कांग्रेस सरकार के झूठ और वादाखिलाफी को पूरी तरह बेनकाब करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement