उत्तर प्रदेश में BJP जुटी विपक्ष का किला ढहाने में
khaskhabar.com: शनिवार, 05 अक्टूबर 2019 09:39 AM (IST)
कुछ ऐसे ही संकेत जौनपुर के एमएलसी ब्रजेश सिंह प्रिंसू के सरकार
के साथ आने और पुरवा से विधायक अनिल सिंह के फैसले से भी मिले। ये लोग अभी
बसपा के सदस्य हैं। अनिल सिंह इससे पहले भी राज्यसभा में भाजपा के पक्ष में
क्रॉस वोटिंग कर चुके हैं और खुलेआम भाजपा के मंचों पर दिखाई देते हैं।
समाजवादी
पार्टी के विधायक शिवपाल यादव और नितिन अग्रवाल ने भी सदन की कार्यवाही
में भाग लिया। ये दोनों योगी सरकार की तारीफ भी कर चुके हैं। सूत्र बताते
हैं कि शिवपाल को लाने के लिए एक-दो विधायकों को लगाया गया था। शिवपाल को
लाकर सत्तारूढ़ दल सपा को एक अलग संदेश देना चाह रहा था।
कांग्रेस
की रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह और हरचंदपुर से विधायक राकेश सिंह का
सदन में आना सबसे ज्यादा आश्चर्यजनक रहा। हालांकि राकेश सिंह के भाई दिनेश
सिंह भाजपा में हैं और सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव भी लड़ चुके हैं।