BJP campaign against opposition Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उत्तर प्रदेश में BJP जुटी विपक्ष का किला ढहाने में

khaskhabar.com: शनिवार, 05 अक्टूबर 2019 09:39 AM (IST)
उत्तर प्रदेश में BJP जुटी विपक्ष का किला ढहाने में
राकेश अभी तक पर्दे के पीछे से भाजपा का साथ दे रहे थे, लेकिन विशेष सत्र में वह खुलकर भाजपा के समर्थन में आ गए। रायबरेली के पूर्व विधायक अखिलेश सिंह की पुत्री अदिति सिंह को 2017 में चुनाव मैदान में उतारकर कांग्रेस ने अपनी जमीन मजबूत की थी, लेकिन कांग्रेस के बहिष्कार के बावजूद उनका सदन में भाषण देना पार्टी को कमजोर करता है। हालांकि पार्टी ने उन्हें इस घटना पर कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। उन्हें अब दो दिन में जवाब देना है। अब निगाहें अदिति के अगले कदम पर हैं। मुख्यमंत्री योगी ने विपक्षी दलों के सदस्यों का इस विशेष सत्र में भाग लेने पर धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा कि इन सदस्यों ने इस चर्चा में भाग लेकर जता दिया कि वह प्रदेश के विकास में ईमानदारी के साथ भागीदारी करेंगे।
सूत्र बातते हैं कि भाजपा ने अमेठी के बाद रायबरेली को अपने कब्जे में करने के लिए सोनिया गांधी के करीबियों को अपने पाले में लाने का प्लान किया है। उसकी बानगी सदन में देखने को मिली है। विधानसभा चुनाव 2017 में रायबरेली की पांच में से दो-दो सीटों पर भाजपा और कांग्रेस जीतीं, जबकि एक सीट समाजवादी पार्टी के पाले में गई। अब यदि अदिति और राकेश पाला बदलते हैं तो चार सीटों पर भाजपा के विधायक हो जाएंगे और कांग्रेस शून्य हो जाएगी। यह भाजपा की बड़ी जीत होगी।
भाजपा के एक बड़े पदाधिकारी के अनुसार, भाजपा द्वारा सपा और बसपा के कुछ सदस्यों को अपने पाले में लाने के प्रयास बहुत दिनों से चल रहे हैं। उनके लिए अभी जो इन दलों से नेता आए हैं, उनको इस काम में लगाया गया है। अभी उसमें कुछ हद तक ही सफलता मिली है। उनका मानना है कि ये साल 2022 के चुनाव के पहले भाजपा के पाले में आ जाएंगे।
(आईएएनएस )

3/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement