BJP campaign against opposition-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उत्तर प्रदेश में BJP जुटी विपक्ष का किला ढहाने में

khaskhabar.com: शनिवार, 05 अक्टूबर 2019 09:38 AM (IST)
उत्तर प्रदेश में BJP जुटी विपक्ष का किला ढहाने में
लखनऊ। फीका करने का प्रयास किया हो, मगर कांग्रेस, बसपा और सपा के बागी विधायकों की सदन में मौजूदगी ने विपक्ष के बहिष्कार अभियान को पलीता लगाया है। विधानमंडल के विशेष सत्र के दौरान दो दिनों में हुए घटनाक्रम ने सत्तारूढ़ दल की रणनीति के साथ ही विपक्ष की कमजोर होती तस्वीर दिखाई दी। विपक्षी दलों द्वारा सदन के बहिष्कर के बावजूद सपा के दो, बसपा के तीन और कांग्रेस के दो सदस्यों ने सदन में भाग ही नहीं लिया, बल्कि बोले भी। इन लोगों के भाग लेने से स्पष्ट है कि इन सदस्यों को अपने दल की कार्यशैली पसंद नहीं है, इसलिए उन्होंने पार्टी लाइन से हटकर यह कदम उठाया है। बहुजन समाज पार्टी के असलम राईनी ने तो सदन में आकर सबको अचंभे में डाल दिया। हालांकि उन्होंने कहा कि मेरी आस्था बसपा में थी और रहेगी। लेकिन मैंने यह कदम इतिहास के पन्ने में दर्ज होने के लिए उठाया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement