सुंदरनगर। सुंदरनगर के चतरोखडी पेट्रोल पंप के पास एक हादसे में युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया है जबकि दूसरे को मामूली चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार वीरवार लगभग 11 बजे चतरोखड़ी पेट्रोल पंप के समीप खड़ी निजी बस (एचपी 31बी 7527) को तेज गति से आ रही बाईक (एचपी 31ए 3644) ने टक्कर मार दी, जिस कारण बाईक में सवार हंसराज निवासी सुन्दरनगर जो बाईक चला रहा था वह गम्भीर रूप से घायल हो गया है जबकि पीछे बैठे व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। दोनों युवकों का सुन्दरनगर अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।