Advertisement
बीकानेर : जिला अस्पताल में रोटरी क्लब रॉयल्स ने भेंट किए 8 कंप्यूटर सेट, डिजिटल हेल्थ कार्ड बनाने में मिलेगी रफ्तार

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, इस केंद्र की स्थापना रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 की डिस्ट्रिक्ट ग्रांट से प्राप्त राशि के सहयोग से की गई थी। इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य मरीजों की 'आभा आईडी' (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) और डिजिटल हेल्थ कार्ड बनाना है।
मरीजों को बड़ा फायदा: इस डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से मरीजों को अपने स्वास्थ्य से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज, पर्चियां और जांच रिपोर्ट डिजिटल रूप में सुरक्षित रखने की सुविधा मिलती है। इससे भविष्य में किसी भी अस्पताल या चिकित्सक के पास जाने पर मरीज का पुराना मेडिकल इतिहास तुरंत देखा जा सकता है, जिससे त्वरित इलाज में बड़ी मदद मिलती है।
बढ़ेगी कार्यक्षमता: अस्पताल में 8 नए कंप्यूटर और अन्य तकनीकी उपकरण मिल जाने से अब इस केंद्र की कार्यक्षमता पहले से कहीं अधिक मजबूत हो जाएगी। डिजिटल हेल्थ कार्ड बनवाने के लिए अब मरीजों को लंबी कतारों में इंतजार नहीं करना पड़ेगा और उनका काम तेजी से हो सकेगा।
वरिष्ठ रोटरी पदाधिकारियों और अस्पताल अधीक्षक की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस समर्पण कार्यक्रम के दौरान रोटरी डिस्ट्रिक्ट के कई शीर्ष पदाधिकारियों सहित चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में आगामी प्रांतपाल रोटे. बृजमोहन अग्रवाल, डीआरएफसी रोटे. हरीश गौड़, डीजीएन रोटे. मनीष तापड़िया, आगामी डिस्ट्रिक्ट सचिव रोटे. इन्द्रपाल शर्मा तथा जिला अस्पताल के अधीक्षक रोटे. डॉ. सुनील हर्ष मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स द्वारा जनहित और स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण के लिए किए गए इस अभिनव सेवा प्रकल्प की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने इसे रोटरी की निस्वार्थ सेवा भावना का एक उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
परियोजना को सफल बनाने और कार्यक्रम के आयोजन में रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स के अध्यक्ष रोटे. सुनील चमारिया, सचिव रोटे. विपिन लड्ढा सहित रोटे. जगदीप सिंह ओबेरॉय, आनंद आचार्य, शिशिर शर्मा, देवेन्द्र तंवर, राजेश खत्री, प्रवीण चतुर्वेदी, संदीप खरे, दीपक व्यास, सुरेन्द्र जोशी, मधुसूदन अग्रवाल एवं नितेश रंगा ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों और सहयोगी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बीकानेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


