Bikaner: Jajm today regarding Anjan Shalaka in Shivbari Jinalaya-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीकानेरः शिवबाड़ी जिनालय में अंजन शलाका के संबंध में जाजम आज

khaskhabar.com: शनिवार, 16 मार्च 2024 3:48 PM (IST)
बीकानेरः शिवबाड़ी जिनालय में अंजन शलाका के संबंध में जाजम आज
बीकानेर। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ के आचार्यश्री श्री जिन पीयूष सागर म.सा. के सान्निध्य में 30 जून को शिवबाड़ी के जीर्णोंद्धार के बाद नव निर्मित गंगेश्वर पार्श्वनाथ जिनालय में अंजन शलाका प्रतिष्ठा के संबंध में रविवार को रांगड़ी चौक के सुगनजी महाराज के उपासरे में सुबह 9 बजे जाजम का आयोजन किया जाएगा। श्री जिनेश्वर युवक परिषद के मंत्री मनीष नाहटा ने बताया कि जाजम आयोजन श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ श्रीसंघ, श्री पार्श्वनाथ जिन मंदिर जीर्णोद्धार ट्रस्ट, शिवबाड़ी, श्री गंगेश्वर पार्श्वनाथ प्रतिष्ठा समिति, श्री जिनेश्वर युवक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में होगा। जाजम का प्रेरणामय मार्गदर्शन सिरोही के शासन रत्न से सम्मानित मनोज कुमार बाबूमल हरण का रहेगा। संगीतकार गोविंद एंड पार्टी घणेरा , विधिकारक ढोढर मध्य प्रदेश के योगेश जैन होंगे। नाहटा ने बताया कि जाजम में श्री आदिनाथ भगवान व महावीर स्वामी की 27 इंच प्रतिमा परिकर सहित, मूलनायकजी का संयुक्त परिकर, अंजन के लिए नौ इंची भगवान पार्श्वनाथ भगवान, गणधर गौतम स्वामी की 21 इंच प्रतिमा परिकर युक्त 11 गणधर सहित, मणिधारी दादा गुरुदेव की प्रतिमा चारों दादा गुरुदेव युक्त परिकर सहित, नाकोड़ा भैरवदेव परिकर सहित, पद्मावती माता की प्रतिमा परिकर सहित, श्री पार्श्वनाथ भगवान की पंच धातु प्रतिमा, श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ प्रतिमा, श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ प्रतिमा परिकर सहित (सभी 11 इंची), पांच मंगल मूर्तियों के साथ नित्य आंगी, रोशनी, बहुमान, नगरी उद्घाटन, अंजन शलाका के समस्त पात्र, भगवान के मुनिमजी के विभिन्न पटट्ट, गुरु प्रवेश सामैया, गांव सांझी, मेहंदी वितरण, अन्य अंजन प्रतिष्ठा संधी चढ़ावें की बोलियां जाजम में लगेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement