Bijnor: Young man strangled to death, wife in custody-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिजनौर : गला घोंटकर की गई युवक की हत्या, पत्नी हिरासत में

khaskhabar.com: रविवार, 06 अप्रैल 2025 4:51 PM (IST)
बिजनौर : गला घोंटकर की गई युवक की हत्या, पत्नी हिरासत में
बिजनौर। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रेलवे विभाग में कार्यरत दीपक नामक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरूआत में पत्नी ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, लेकिन परिजनों के शक के बाद जब शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो पूरा मामला ही पलट गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि दीपक की मौत स्वाभाविक नहीं बल्कि गला घोंटकर हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी शिवानी को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक, दीपक मूल रूप से हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव मुकरनपुर का रहने वाला था और नजीबाबाद के आदर्श नगर कॉलोनी में अपनी पत्नी शिवानी के साथ रह रहा था। घटना की सूचना मिलने पर जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने शव की स्थिति देख शक जताया। पत्नी के बार-बार पोस्टमार्टम से इनकार करने के बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की और शव का पोस्टमार्टम कराया।
एसपी संजीव बाजपेई ने बताया कि पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। मृतक की पत्नी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस वारदात में पत्नी अकेली शामिल थी या फिर किसी और की भूमिका भी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement