Bijnor will get its own Home Guard Bhawan: On June 28, Minister of State Dharamveer Prajapati will lay the foundation stone-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिजनौर को मिलेगा अपना होमगार्ड भवन: 28 जून को राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति करेंगे शिलान्यास, दो करोड़ 92 लाख की लागत से होगा निर्माण

khaskhabar.com: गुरुवार, 26 जून 2025 1:29 PM (IST)
बिजनौर को मिलेगा अपना होमगार्ड भवन: 28 जून को राज्यमंत्री धर्मवीर 
प्रजापति करेंगे शिलान्यास, दो करोड़ 92 लाख की लागत से होगा निर्माण
बिजनौर। ज़िले के होमगार्ड विभाग को जल्द ही अपना स्थायी भवन मिलने जा रहा है। 28 जून को होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति भवन निर्माण का शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी जिला होमगार्ड कमांडेड वेदपाल चपराना ने दी। उन्होंने बताया कि करीब दो करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से नया भवन तैयार किया जाएगा। इसके लिए 67 लाख 23 हजार रुपये की धनराशि शासन से स्वीकृत हो चुकी है, जिससे निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ होगा। 1963 से किराए पर चल रहा है कार्यालय
गौरतलब है कि वर्ष 1963 से जिला होमगार्ड कार्यालय कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत भवन में किराए की बिल्डिंग में संचालित हो रहा है, जिसका मासिक किराया मात्र 1750 रुपये है। विभाग को वर्षों से अपने भवन की प्रतीक्षा थी।
जमीन का इंतज़ार भी हुआ खत्म
वेदपाल चपराना ने बताया कि लंबे समय से भवन के लिए जमीन की तलाश की जा रही थी। वर्ष 2023 में नूरपुर मार्ग स्थित कृष्णा कॉलेज के पास लगभग 25.55 मीटर (करीब पौने तीन बीघा) भूमि विभाग को आवंटित कर दी गई थी, जिस पर अब निर्माण होगा।
विभाग के लिए नया अध्याय
स्थायी भवन की उपलब्धता से विभाग को न केवल बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि प्रशासनिक कार्यों में भी सुगमता आएगी। इससे होमगार्डों के प्रशिक्षण, तैनाती और प्रशासनिक कामकाज के संचालन में भी गुणवत्ता आएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement