big country, not party for pm modi - MP Rathore-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी के लिए देश बड़ा है, दल नहीं - सांसद राठौड़

khaskhabar.com: सोमवार, 26 दिसम्बर 2016 9:58 PM (IST)
मोदी के लिए देश बड़ा है, दल नहीं - सांसद राठौड़
राजसमंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए देश बड़ा है, दल नहीं और यहीं वजह है कि मोदी ने विमुद्रीकरण जैसा बड़ा कदम उठा लिया। ये कहना है सांसद हरिओम सिंह राठौड़ का। वे सोमवार को 100 फीट रोड स्थित होटल में आयोजित कैशलेस जागरूकता कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों को कैशलेश की ओर प्रोत्साहित करने के लिए ईनाम की भी घोषणा की। राठौड़ ने विभिन्न संशयों का निवारण करते हुए कहा कि कोई भी आयकर अधिकारी 8 तारीख से पहले का हिसाब नहीं पूछेगा। राठौड़ ने सदन के बारे में बताते हुए कहा कि राज्यसभा में विमुद्रीकरण पर विपक्ष ने 193 में चर्चा की मांग की। लेकिन चर्चा शुरू होने के बाद विपक्षी दल ने हंगामा खड़ा कर दिया और चर्चा अवरुद्ध कर दी और यही हाल लोकसभा में हुआ। परिणाम ये हुआ कि जो लोकसभा 190 घंटे चलनी थी। वह सिर्फ 17 घंटे ही चली। इस मौके पर संसदीय क्षेत्र मीडिया संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा, आयकर विभाग के पूर्व चीफ कमिश्नर बीपी जैन और सुनील बूब भी मौजूद रहे। इस दौरान आओ फिर से दिया जलाएं... कविता के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन भी मनाया गया। इस अवसर पर डॉ राकेश तेलंग, जिला प्रमुख प्रवेश कुमार सालवी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीआर मीणा, कुंभलगढ़ प्रधान बाबू सिंह, फतेहचंद सामसुखा, पवन शर्मा, भागचंद विजयवर्गीय, आमेट पालिकाध्यक्ष नर्बदा देवी, प्रधान रीना कुमावत, आमेट प्रधान अरविन्द कंवर, भीम प्रधान नरेंद्र कुमार बागड़ी सहित कई पार्टी कार्यकर्ता, वरिष्ठ नागरिक, छात्र और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement