Big action by Bansur Police : Two more accused arrested for planning petrol pump robbery-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बानसूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : पेट्रोल पंप डकैती की योजना बनाने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: गुरुवार, 28 अगस्त 2025 5:24 PM (IST)
बानसूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : पेट्रोल पंप डकैती की योजना बनाने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार
कोटपूतली-बहरोड़। पुलिस थाना बानसूर ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हरसौरा में पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बनाने वाले दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम सुरेश गुर्जर और अंकित उर्फ मोनू हैं। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। यह गिरफ्तारी जयपुर रेंज के महानिरीक्षक राहुल प्रकाश द्वारा चलाए जा रहे 'सात दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान' के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी सुरेंद्र मलिक के नेतृत्व में एक टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि हरसौरा थाने में दर्ज मुकदमे संख्या 119/2025 में ये दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। 27 अगस्त 2025 को पुलिस टीम ने तड़के उनके घरों पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद, दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सुरेश गुर्जर पुत्र जले सिंह (निवासी देवसन) और अंकित उर्फ मोनू पुत्र मुखराम यादव (निवासी नई सड़क, खेड़ा श्यामपुरा) शामिल हैं। इस मामले में अभी भी तीन अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा जारी है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी सुरेंद्र मलिक के साथ-साथ कॉन्स्टेबल रविंदर सिंह, राकेश कुमार और मनिंदर भी शामिल थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement