Advertisement
शीघ्र होगा भुंतर एयरपोर्ट का विस्तार, ब्यास नदी हो सकती है भूमिगत

उन्होंने बताया कि अभी जो 72 सीटर जहाज दिल्ली-भुंतर के बीच उड़ान भर रहा है उसमें भी रनवे छोटा होने के कारण पूरे यात्री नहीं बिठाए जा पा रहे हैं। रनवे के विस्तारीकरण से उसमें पूरे 72 यात्री आ-जा सकेंगे। जिससे कुल्लू-मनाली ही नहीं बल्कि प्रदेश के अन्य स्थानों के सैलानियों का आवागमन बढेगा और पर्यटन व्यवसाय को पंख लगेंगे। यह भी माना जा रहा है कि भुंतर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए ब्यास नदी को भूमिगत किया जा सकता है। एएन शर्मा का कहना है कि यह विस्तारीकरण की रिपोर्ट तैयार करने वाली एजैंसी ही तय करेगी कि ब्यास नदी को भूमिगत किया जायेगा या उसका बहाव मोड़ा जायेगा। उनका कहना है कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को रनवे बढाना है वह कैसे बढेगा यह हम तय नहीं करेंगे।
[@ Punjab election 2017: अकालियों से कौन भिड़ेगा -सिद्धू या कैप्टन]
Advertisement
कुल्लू
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


