Bhoranj set at the entrance to the public administration-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भोरंज में प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम निर्धारित

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 फ़रवरी 2017 3:33 PM (IST)
भोरंज में प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम निर्धारित
हमीरपुर। एसडीएम भोरंज एसके पराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत धमरोल में 23 फरवरी और ग्राम पंचायत ढनवान में 23 मार्च को प्रशासन जनता के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रशासन जनता के द्वारा कार्यक्रम में 23 फरवरी को ग्राम पंचायत धमरोल में पपलाह, धमरोल, धिरड़, बडैहर पंचायतों के लिए और 23 मार्च को ग्राम पंचायत ढनवान में ग्राम पंचायत कंज्याण, सधरयाण, ढनवान, बधाणी और कोट लांगसा के लोगों की समस्याओं का समाधान मौके पर किया जाएगा। उन्होंने उपमंडल स्तर के समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे निर्धारित तिथियों को आयोजित होने वाले प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रमों में प्रचार सामग्री सहित उपस्थित होना सुनिश्चित करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा सके तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने संबन्धित पंचायतों की जनता से आग्रह किया है कि प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो कर अपनी समस्याएं प्रस्तुत करें ताकि उनका समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

[# फलों से मिठाईयां बनाने के गुर सीख रहीं महिलाए्ं]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement