Bhagwat Katha with Havan and Bhandara in Baran-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हवन व भण्डारे के साथ भागवत कथा का समापन

khaskhabar.com: रविवार, 30 जुलाई 2017 10:44 AM (IST)
हवन व भण्डारे के साथ भागवत कथा का समापन
बारां। शहर में सत्संग भवन में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन श्रीकृष्ण-सुदामा चरित्र का बड़े रोचक ढंग से वर्णन किया, सुन्दर झाँकी भी सजायी गई। शनिवार को कथावाचक सवाईमाधोपुर के पंडित मुकुट बिहारी शास्त्री ने कहा कि मित्रता में कोई छोटा बड़ा नहीं होता। मित्रता धन, पद, जाति से नहीं होती, मित्रता तो एक निष्काम, समर्पण भाच, सच्चे प्रेम की पराकाष्ठा होती है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण ने सच्ची मित्रता का संदेश दिया जो अपनी ठकुराई छोड़कर नंगे पैर दौड़कर सुदामा को अपने बराबर बिठाया और सुदामा के पैर धोये। सच्चा मित्र वही होता है जो आपत्ति में साथ देता है। अरे द्वारपालौ कन्हैया से कह दो दर पे सुदामा गरीब आ गया है भजन पर श्रृद्वालु झूम के नाचे। भागवत कथा के सातवें दिन बड़ी संख्या में श्रृद्वालुओं ने शुक्रदेव पूजन, व्यास पूजन किया तथा अन्त में शास्त्री का सम्मान किया तथा सन्तों को विदाई दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement