Behror MLA Dr. Jaswant Singh Yadav leads Development Chariot Yatra; Rs. 14 lakh sanctioned for borewell project in Ramsinghpura-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव के नेतृत्व में विकास रथ यात्रा, रामसिंहपुरा में 14 लाख के बोरवेल कार्य को मंजूरी

khaskhabar.com: सोमवार, 22 दिसम्बर 2025 3:26 PM (IST)
बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव के नेतृत्व में विकास रथ यात्रा, रामसिंहपुरा में 14 लाख के बोरवेल कार्य को मंजूरी
बहरोड़। विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव द्वारा विधानसभा क्षेत्र में विकास रथ यात्रा के माध्यम से जनसंपर्क किया गया। राजस्थान सरकार के 2 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में आयोजित यह विकास रथ यात्रा श्री पंचमुखी हनुमान जी मंदिर, अनाज मंडी बहरोड़ एवं रामसिंहपुरा क्षेत्र से होकर गुजरी, जहां स्थानीय नागरिकों द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। राजस्थान के हर क्षेत्र से विकास रथ यात्रा गुजर रही है और लोगों को सरकार द्वारा किए गए विकास के कार्यों की जानकारी दे रही है। इस दौरान रामसिंहपुरा में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से तीन फेज बोरवेल के लिए विधायक कोष से 14 लाख रुपये की स्वीकृति की घोषणा की गई। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं को लेकर स्थानीय लोगों से संवाद भी हुआ। विकास रथ यात्रा और जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान डॉ मोहित जसवंत यादव, जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी, एसडीएम रामकिशोर मीणा सहित बहरोड़ उपखंड क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे और उन्होंने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की।
बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव ने कहा, “राजस्थान में डबल इंजन सरकार के तहत केंद्र और राज्य सरकार मिलकर हर क्षेत्र के विकास के लिए काम कर रही हैं। सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है। हमारा लक्ष्य है कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे और बहरोड़ सहित पूरा राजस्थान विकास की दिशा में आगे बढ़े।”
इस दौरान उनके साथ तहसीलदार राजेन्द्र मोहन, भाजपा नेता डॉ. मोहित जसवंत यादव, सीताराम यादव सभापति नगर परिषद बहरोड, नूर मोहम्मद आयुक्त नगर परिषद कोटपूतली बहरोड, प्रधान प्रतिनिधि एडवोकेट बस्तीराम यादव, एडवोकेट प्रशान्त यादव मण्डल अध्यक्ष बहरोड, राजेश फौजी मण्डल अध्यक्ष बर्डोद, रामनरेश यादव जिला पार्षद, चिन्टू यादव पार्षद, कमल यादव, शिवचरण , संजय मीर, मन्नू सैनी, नरेन्द्र यादव, सुभाष यादव, ईश्वर गुर्जर, अनिल बोहरा, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता, स्थानीय गणमान्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement