गोरखपुर। बीएड के दस्तावेजों में भारी गड़बड़ी को लेकर चार कर्मचारियों पर
मामला दर्ज किया गया है। मामला दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का है। दो
साल पहले अपराध अनुसंधान शाखा को इस मामले की शिकायत की गई थी। शिकायत अपर
महानिदेशक को की गई थी जिसमें कहा गया था कि बीएड के जो प्रमाण पत्र बनाए जा रहे
हैं, उनमें और यूनिवर्सिटी के मूल दस्तावेज में अंतर है। अपर महानिदेशक के निर्देश
पर ये जांच अपराध अनुसंधान शाखा वाराणसी के इंस्पेक्टर अशोक कुमार उपाध्याय को
सौंपी गई थी। जब उन्होंने जांच की तो पता चला कि वाराणसी के सारनाथ निवासी
ज्ञानचंद से बीएड दस्तावेजों और मूल दस्तावेंजों में हेरफेर है। इसके बाद 23 अन्य
छात्रों के प्रमाणपत्रों में भी काफी अंतर पाया गया। जांच अधिकारी ने माना कि ये
गड़बड़ी कर्मचारी की मिलीभगत के बिना संभव नहीं। इसके आधार पर चार कर्मचारियों के
खिलाफ केस दर्ज किया गया है।[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]