Advertisement
ब्यावर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक : 189 किलो डोडा-पोस्त के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

एसपी सिंह ने बताया कि बदनोर थानाधिकारी महादेव प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ओझियाना की तरफ नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान एक सफेद रंग की क्रेटा कार आई, जिसे रुकने का इशारा किया गया। तस्करों ने रुकने के बजाय नाकाबंदी तोड़कर गाड़ी भगा ली। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर गाड़ी को रुकवाया। तलाशी लेने पर कार के अंदर प्लास्टिक के कट्टों में भारी मात्रा में डोडा-पोस्त भरा मिला।
जोधपुर और फलोदी के तस्कर गिरफ्तार, फर्जी नंबर प्लेट बरामद
पुलिस ने मौके से दो आरोपियों अजय चारण (27) निवासी डांगियावास जोधपुर और जेठाराम जाट (32) निवासी लोहावट फलोदी को गिरफ्तार किया है, आरोपी जेठाराम के विरुद्ध पूर्व में भी हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।
तलाशी के दौरान गाड़ी से दो फर्जी नंबर प्लेट्स भी बरामद हुई हैं, जिनका उपयोग तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए करते थे। इस बड़ी कार्यवाही को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी महादेव प्रसाद के साथ एएसआई इंद्रजीत सिंह, कांस्टेबल बनवारीलाल, अजरुद्दीन, वीरेंद्र कुमार, बलवीर, छोटूराम और सुनील कुमार शामिल रहे। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क और मुख्य सप्लायर का पता लगाने में जुटी है। मामले का अग्रिम अनुसंधान विजयनगर थानाधिकारी राजेश तिवाड़ी को सौंपा गया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
ब्यावर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features




