नाहन। उप मण्डल पांवटा के बद्रीपुर में घर आग लग जाने के कारण राख हो गया व उसके अंदर रखा सारा सामान भी जल गया। जानकारी अनुसार पांवटा उपमंडल के बद्रीपुर में विनोद कुमार के घर में आग लगने से उसके घर के साथ-साथ अंदर रखा सारा सामान राख हो गया। विनोद कुमार एक निजी कम्पनी में कार्यरत है। जिस समय घर में आग लगी उस वक्त वह ड्यूटी पर गया हुआ था।
घर से धुंआ निकलता देख आस पास के लोगों ने शोर मचाया व अग्निशमन केन्द्र को फोन पर इसकी सूचना दी। अग्निशमन के कर्मचारियों ने बडी मुश्किल से आग पर काबू पाया व बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट हो सकता है। उन्होंने बताया कि घर में रखा सारा घरेलू सामान जैसे टीवी, फ्रिज आदि जल कर राख हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।