Bathinda vulnerable to fog, traffic affected-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोहरे की चपेट में बठिंडा, यातायात भी प्रभावित

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 दिसम्बर 2016 8:08 PM (IST)
कोहरे की चपेट में बठिंडा, यातायात भी प्रभावित
बठिंडा। शहर पिछले कई दिनों से कोहरे की चपेट में है। आज सुबह भी तापमान 11.8 डिग्री और दोपहर बाद तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। कारों की लाइटें भी धुंधली नजर आ रही थी और कुछ मीटर दूर ही दृश्यता न्यून होने के चलते वाहन चालकों ने कम गति में वाहन चलाकर रास्ता पार किया। बाद में करीब दस बजे बाद हल्की धूप निकलने के बाद लोगों को राहत मिलने लगी। मौसम विभाग बठिंडा के अनुसार कुछ दिन और ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। इस ठंड से गर्म कपड़े बेचने वाले दुकानदारों के चेहरों पर रौनक देखने को मिली। चाहे नोटबंदी के कारण लोगों के पास नकदी की कमी है। परन्तु लोग अब कैशलैस खरीददारी करने को पहल दे रहे हैं। उधर समाजसेवी संस्था सहारा जनसेवा ने भी बेसहारा लोगों को ठंड से बचाने के लिये कमर कस ली है। संस्था के अध्यक्ष विजय गोयल ने बताया कि उन्होंने अलाव जलाने के लिए सूखी लकड़ी और गर्म कंबलों का पूरा इंतजाम कर लिया है। साथ ही कंबल बांटने का काम भी शुरू कर दिया गया है। इधर जरूरतमंद लोगों के लिए नगर निगम बठिंडा की ओर से बनाए रैन बसेरे का प्रबंध भी उनकी संस्था की ओर से कर लिया गया है। खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement