Bathinda : 1 lakh electricity bill sent to cancer victim, connection also cut-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कैंसर पीडि़त को भेजा 1 लाख बिजली का बिल, कनेक्शन काटा

khaskhabar.com: शनिवार, 18 मार्च 2017 7:00 PM (IST)
कैंसर पीडि़त को भेजा 1 लाख बिजली का बिल, कनेक्शन काटा
बठिंडा (पवन जिंदल)। पावरकाम का ट्रांसफार्मर खराब होने का खमियाजा कैंसर पीड़ित को भुगतना पड़ रहा है। नीता स्ट्रीट निवासी मुंह के कैंसर से पीडि़त हरचरण सिंह पुत्र बलवीर सिंह का कहना है कि पावरकाम ने ट्रांसफार्मर खराब होने का खर्चा उनके बिल में डाल दिया गया। जिससे उनके घर का बिल एक लाख से ऊपर हो गया है। जबकि वह पहले ही कैंसर रोग से पीडि़त होने के कारण अपने घर का बिल भरने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि बिजली का बिल न भरे जाने पर अब पावरकाम ने उनके घर के मीटर का कनेक्शन काट दिया है। जिस कारण उनकी परेशानी और बढ़ गई है। हरचरण सिंह के परिवार में उसके अतिरिक्त उसकी पत्नी, 13 वर्षीय बेटा व विधवा मां है।
हरचरण का कहना है कि बिजली बिल माफ करने व कनेक्शन जोड़े जाने के लिये उन्होंने पारवकाम के चेयरमैन को पत्र लिखा है, जिसकी प्रतियां मुख्यमंत्री पंजाब, राज्यपाल पंजाब व जिलाधीश बठिंडा को भी भेजी हैं। हरचरण सिंह ने बताया कि वे लक्कड़ के मिस्त्री हैं तथा अब वे मुंह के कैंसर से पीडि़त होने के कारण काम करने के काबिल भी नहीं हैं। इसलिये उनके घर का गुजारा भी मुश्किल है। उन्होंने बताया कि पहले उनकी पत्नी निजी नर्सिंग होम में काम करती थी परन्तु अब वह उसकी बीमारी के कारण अपने घर पर ही रहती है।

घर की मरम्मत करवाने से खराब हुआ ट्रांसफार्मर : कार्यकारी अभियंता हरदीप सिंह
इस सम्बंध में जब पावरकाम के कार्यकारी अभियंता हरदीप सिंह सिधू से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि जब हरचरण सिंह लगभग एक साल पहले अपने घर की मरम्मत करवा रहा था तो उस कारण गली में लगा ट्रांसफार्मर सड़ गया, क्योंकि मलबे के फंसने के कारण ट्रांस्फार्मर खराब हुया था। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर का खर्चा सवा लाख रूपये के लगभग था, परन्तु हरचरण सिंह की हालत को देखते हुये उसके घर के बिल में सिर्फ 50 हजार रूपये ही लगाये गये हैं।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement