Basti : Panic created after half-burnt body found in the ruins of a private school-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बस्ती : निजी विद्यालय के खंडहर में अधजला शव मिलने से मचा हड़कंप

khaskhabar.com: गुरुवार, 09 जनवरी 2025 2:56 PM (IST)
बस्ती : निजी विद्यालय के खंडहर में अधजला शव मिलने से मचा हड़कंप
बस्ती। जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में स्थित एक निजी विद्यालय के खंडहर में प्रबंधक का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। यह घटना गुरुवार सुबह सामने आई, जब कुछ ग्रामीणों ने विद्यालय के खंडहर में एक अधजला शव देखा। शव की स्थिति देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, और आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव की पहचान विद्यालय के प्रबंधक, जामवंत शर्मा के रूप में की है। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि घटना के पीछे का पूरा मामला अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रबंधक सुबह लगभग पांच बजे अपने घर से बाहर निकले थे और उनका शव बाद में विद्यालय के खंडहर में मिला। पुलिस ने मौके से एक एटीएम कार्ड और चप्पल भी बरामद किए हैं, जो जांच के लिए अहम सुराग हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement