Barmer District Council meeting on 26th august-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाड़मेर जिला परिषद की बैठक 26 को

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 अगस्त 2016 6:34 PM (IST)
बाड़मेर जिला परिषद की बैठक 26 को
बाड़मेर। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक 26 जून को दोपहर 12:30 बजे जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल की अध्यक्षता में होगी। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि जिला परिषद सभागार में होने वाली इस बैठक में गत बैठक की कार्यवाही का अनुमोदन, मनरेगा योजना के अतिरिक्त प्लान का अनुमोदन एवं प्रगति पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान जिला परिषद, जलदाय विभाग, विद्युत एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस दौरान जिला परिषद की ओर से स्वीकृत कार्यों एवं निजी आय मद में व्यय राशि का अनुमोदन किया जाएगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement