Advertisement
बारां जिला स्थापना दिवस आज, होंगे विविध आयोजन

सांस्कृतिक संध्या के तहत कवि सम्मेलन का आयोजन
जिला स्थापना दिवस के मौके पर श्रीराम स्टेडियम में आज सांस्कृतिक संध्या के तहत अखिल भारतीय कवि सम्मेलन रात्रि 8 बजे से आयोजित किया जाएगा। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में वीर, हास्य, श्रृंगार रस से ओतप्रोत कविताओं का देश के सुप्रसिद्ध कवियों द्वारा प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा। कवि सम्मेलन में देवास के कवि शशिकांत यादव संचालन करेंगे। इसी क्रम में अन्य कवियों में भीलवाड़ा के योगेन्द्र शर्मा, जयपुर के अशोक चारण, आगरा के भगवान मकरंद, धौलपुर के रामबाबू सिकरवार, नैनीताल की गौरी मिश्रा, दिल्ली की अना देहलवी, कोटा के दुर्गादान सिंह गौड़ एवं खण्डवा के अकबर ताज आदि कवि सम्मेलन में अपनी रचनाओं की प्रस्तुतियां देंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बारां
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


